बुजुर्ग की मौत मामले में कार चालक पर केस

रुड़की। सड़क दुघर्टना में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। बीते गुरुवार को मंगलौर बस स्टैंड के पास सड़क पार करते वक्त 52 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारी थी। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। घटना के बीच कार को चालक वहीं छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक मोहम्मद मियां के भाई रेहान निवासी नखासा बाजार सहारनपुर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *