स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को बांटे कपड़े के थैले
रुड़की। एसएसडी कॉलेज रुड़की की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने कान्हापुर में कपड़े के थैले बांटे और प्लास्टिक के थैले प्रयोग न करने का अनुरोध किया। इसके अलावा छात्राओं ने रास्ते में पड़े पॉलीथीन का कचरा एकत्रित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी के सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना जैन ने संबोधित किया और उन्हें मोटे अनाज के फायदे, पेड़ों के महत्व, प्लास्टिक कूड़ा से होने वाले नुकसान आदि के बारे में बताया। गांव में स्वच्छ घर सुंदर घर प्रतियोगिता के अंतर्गत बृजेश और सुंदर को और स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता में इनायत को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई और साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश अंकित किए।

