एनएसएस के स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
पौड़ी। राजकीय पीजी कॉलेज थलीसैंण की एनएसएस इकाई के स्वयं सेवियों ने अपने विशेष शिविर के दौरान आदर्श प्राइमरी स्कूल कैंन्यूर में स्वच्छता अभियान चलाया | इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल के आस-पास की घास और झाड़ी साफ की और नालियों की साफ-सफाई की। स्कूल की वाटिका को भी ठीक किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में थलीसैंण पुलिस के एसआई संजीव मंमगाई ने ग्रामीण महिलाओं, युवतियों व एनएसएस स्वयंसेवियों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी | कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह नेगी ने स्वयं सेवकों को उत्तराखंड सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति एप की सुविधा के बारे में जानकारी दी साथ ही ऑनलाइन ठगी से कैसे बचे के बारे में भी बताया। एनएसएस के कार्यक्रम अफसर डॉ अराधना सिंह ने स्वयंसेवकों को युवा अवस्था का सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके और वह कुसंगति में पड़ कर जीवन बर्बाद न करें | शिविर के सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रभारी डॉ विवेक रावत, पीटीए उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलीप सिंह नेगी, धर्म सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी आिद मौजूद रहे।

