ग्राफिक एरा में हुआ रोमांचक खेलों का आयोजन

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने सोमवार को रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विवि के मैदान में छात्र-छात्राएं पैरासेलिंग करके हवा में उड़ने के एहसास से रूबरू हुए। स्काई डाइविंग व पैरासेलिंग इंस्ट्रक्टर स्क्वाड्रन लीडर एसपीएस कौशिक ने वर्कशॉप में कहा कि रोमांचक खेल युवाओं के तनाव को कम करने के साथ ही उन्हें दृंढ निश्चयी बनाते हैं। कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को आलोचनाओं को सकारात्मक ढंग से लेने की अपील की। एरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ सुधीर जोशी ने कहा कि एरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने ड्रोन बनाने, मेंटीनेंस और उड़ाने की तकनीकें सिखाने की भी व्यवस्थाएं की है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रोफेशनल एजुकेशन के साथ ही खेल और रोमांचक खेल भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *