एसडीएम के पेशकार के खिलाफ होगी कार्रवाई

पौड़ी

यमकेश्वर तहसील के औचक निरीक्षण में पत्रावलियों पे आदेश होने के बावजूद आर्डर शीट तैयार नहीं करवाने, पत्रावलियों को एक साल से अधिक समय तक लंबित रखने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम के पेशकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। यमकेश्र तहसील का निरीक्षण करते हुए डीएम डा.आशीष चौहान ने उपस्थिति पंजिका, विवेकाधीन कोष पंजिका, संपत्ति रजिस्टर सहित विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण से संबंधित लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए ब्लाक के लिए किसी अन्य विभाग के एक कर्मचारी संबंद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आबाद भूमि में स्थानांतरण प्रकरणों की पत्रावलियों पे आदेश होने के बावजूद आर्डर शीट तैयार नहीं करवाने, पत्रावलियों को एक साल से अधिक समय तक लंबित रखने पर डीएम ने एसडीएम के पेशकार आनंद मणी जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। नवनिर्मित थाना यमकेश्वर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने थाना प्रभारी उमेश कुमार को थाने में पेयजल की निर्बाध रूप से व्यवस्था व आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो के लिए आवश्यक उपकरणों से संबंधित प्रस्ताव एसएसपी गढ़वाल को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *