कांग्रेस नेता को पितृ शोक
चमोली
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत के पिता पूर्व सैनिक गोविंद सिंह (87 वर्ष) का रविवार तड़के हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। किमोली निवासी स्व. गोविंद सिंह सेना से सूबेदार पद से रिटायर होने से पहले विश्व के कई देशों के दूतावास में सेवाएं दी। खिलदेव को पितृ शोक होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पुष्कर रावत सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

