सिद्ध पीठ और प्रयागों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का सुझाव

चमोली। जिले में विकास का खाका तैयार करने को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे है। क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में प्रबुद्धजनों जिले के आर्थिक विकास, स्वरोजगार, पलायन रोकथाम, पर्यटन, शिक्षा, कृषि, बागवानी आदि विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के उदेश्य से मंथन शिविर के माध्यम से सुझाव लिए जा रहे है। ताकि स्थानीय समस्याओं एवं उनके समाधान के हिसाब से विकास योजनाएं बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार संवाद जारी रहेगा। प्रशासन अच्छे सुझावों का हमेशा स्वागत करेगा। कहा कि मंथन शिविर में जो भी अच्छे सुझाव रखे गए है, उन पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका क्रियान्वयन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *