पौड़ी। भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पौड़ी में दिगंबर सिंह नेगी को सोशल मीडिया विभाग में जिला संयोजक व बृजमोहन नौटियाल को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।