वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला के भगतोला के पास वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच जारी है। एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अल्मोड़ा सोमेश्वर मोटर मार्ग से 100 मीटर नीचे नदी में एक ऑल्टो कार संख्या यूके 04बी- 0688 के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें एक व्यक्ति की मुत्यु हो गई थी। उन्होंने उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले संबंद्ध, असंबद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है, कि इस विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अंदर अपना लिखित बयान, अभिकथन या मौखिक रूप से किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

