तीन के खिलाफ शांतिभंग में चालान
रुड़की। रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। चालान करने के बाद संबंधित कोर्ट में पेश कर दिया गया। रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव टांडा भंनेडा में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। इससे गांव की शांति भंग होने की संभावना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी लोगों को तितर-बितर किया। मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रहमान, खालिद और सलमान निवासी गांव टांडा भंनेडा कोतवाली मंगलौर हैं। तीनों आरोपियों को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।
