रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्तदान

 

हरिद्वार। इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से शिवालिक नगर स्थित चिन्मय डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने बताया कि कॉलेज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर पीएम मलिक ने किया। समापन प्रेम चंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर चिन्मय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आलोक अग्रवाल, डॉ. मनीषा, रागिनी चौहान, डॉ. वैष्णव, शालू, एनएस नेगी, संदीप कुमार, राहुल,अमन, सुरेश, निधि, संस्था के जगदीश लाल पाहवा, प्रदोश कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार गुप्ता, महेंद्र आहूजा, राष्ट्रीय महामंत्री विमल कुमार गर्ग, एडवोकेट गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *