बार एसोसिएशन का चुनाव कल
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर षष्टकोणीय मुकाबला और सचिव पद पर पंचकोणीय टक्कर तय है। पुस्तकालय अध्यक्ष पर दीक्षा सिंह के प्रस्तावक बनने से इंकार करने पर पर्चा निरस्त कर दिया गया है। बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी वापिस नहीं ली। गुरुवार को करीब नौ सौ महिला और पुरुष अधिवक्ता बार कक्ष में बने मतदान केंद्र पर अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव अधिकारी पवन चौहान ने बताया कि बुधवार को दाखिल सभी नामांकन पत्रों की जांच गई। जिसमें जांच के बाद नामांकन पत्र सही पाए गए। इसी दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर दीक्षा सिंह के प्रस्तावक ने प्रस्तावक बनने से इंकार कर दिया। चुनाव अधिकारियों ने उन्हें दूसरा प्रस्तावक पेश करने के लिए पर्याप्त अवसर देने के बाद नया प्रस्तावक नहीं देने के अभाव में उसका पर्चा निरस्त कर दिया है।
चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर तरसेम सिंह चौहान, विश्वबन्धु बाली, जसमहेंद्र सिंह,जगदीप शर्मा,अरविंद कुमार श्रीवास्तव व मुहम्मद हनीफ के मध्य षष्ठकोणीय मुकाबला तय है। उपाध्यक्ष पद पर विपिन चंद द्विवेदी, रुचि बगवाड़ी, लोकेश दक्ष व दुष्यंत कुमार के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। सचिव पद पर राकेश कुमार राजपूत, नीरज कुमार, रमन कुमार, अनुराग चौधरी व संगीता बंसल पर पंचकोणीय मुकाबला होगा। सह सचिव पर संदीप सतपुरिया, सोपिन चौधरी, रश्मि उपाध्याय व संचय मनियाल के बीच सीधा मुकाबला तय है। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप, राकेश नेगी, शिवम शर्मा व कविता वैभव के मध्य चतुष्कोणीय लड़ाई है। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जिशान्त धीमान, राजलक्ष्मी व सागर वशिष्ठ के मध्य त्रिकोणीय लड़ाई तय है। आय व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन व आशुतोष शर्मा के बीच सीधी टक्कर होगी।
वहीं, छह सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नौ उम्मीदवार कुलदीप कुमार, नितिन कश्यप, अभिषेक भरद्वाज, अनिरुद्ध शर्मा, मनीष कुमार, शैफाली वेश, हरीश सैनी,नीरज कुमार व प्रवेक पालीवाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह, पवन चौहान,राव फरमान अली,सतीश चौधरी, विनोद चंद्रा ने सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों व वोटरों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

