बारिश के बाद निकली चटक धूप से किसानों के चहरे खिले

हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिन बाद रुकी बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने चटक धूप निकलने के बाद खेतों में कटी पड़ी गेंहू की फसल को सूखने के लिए फैला दिया है। फसल सूखने के बाद थ्रेसिंग किया जायेगा। पिछले तीन दिनों तक क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के कारण किसानो को नुकसान पहुंचा है। गेंहू की कटाई जोरों पर चल रही थी। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी थी। खेतों मे कटाई के बाद पड़ी गेंहू की फसल बारिश से भीग गई थी। इससे किसानों को नुकसान भी हुआ है। किसान रामकुमार, सुशील, दीपक, शमशाद, जीशान, दिनेश, दिलशाद, राशिद, मुन्ना, मुबारक अली ने बताया बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञ राजा राम ने बताया कुछ किसानों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। अन्यथा इस समय बारिश किसानों के लिये ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *