चोरी करने वाले गिरोह के आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ा

नई टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान उठाईगिरी कर यात्रियों को चूना लगाने वाले आठ लोगों को मुनिकीरेती पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से चाकू, ब्लेड सहित चुराई गई 14500 की नकदी भी बरामद की गई है। इनमें से कुछ लोग पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की नकदी व सामान कई स्थानों से चोरी होने की सूचनाओं को मद्देनजर टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में मुनिकीरेती पुलिस ने पुलिस टीम का गठन कर मुनिकीरेती क्षेत्र के घाटों गहन खोज-बीन, सादी वर्दी में संदिग्ध लोगों से पूछताछ, 150 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज की जांच और 500 मोबाईल फोनों की सर्विलांस के बाद घाट मुनिकीरेती पर चोरी की योजना बनाते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे नाजायज चाकू व घटनाओं में प्रयोग वाले उपकरण बरामद किये गये। गहन पूछताछ पर बताया गया इन्होंने बताया कि यह लोग गोण्डा के निवासी है। हम लोग यात्रा सीजन व त्यौहारों के अवसर पर तीर्थ स्थलों पर आते हैं। घाटों पर घूमकर मौका देखकर स्नान कर रहे यात्रियों के कपड़े, बैग व नकदी चोरी कर ले जाते है। यूपी के गोंडा निवासी मनोज कुमार, बाबूराम, राधेश्याम, अमृत लाल, रविंद्र कुमार, अमरजीत, अशोक कुमार व सरोज कुमार को पुलिस ने पकड़ा है। एसएचओ मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि यह लोग वर्ष 2008 व वर्ष 2017 में भी थाना ऋषिकेश एवं थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *