जिला बार एसो. के अध्यक्ष विश्वबन्धु बाली, सचिव अनुराग चौधरी निर्वाचित
हरिद्वार (ईएमएस)। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विश्वबन्धु बाली ने बाजी मारकर जीत हासिल की। जिनको को 191 वोट मिलें, जबकि निकटतम प्रत्याशी तरसेम सिंह चौहान को 156 वोट मिले। वही सचिव पद पर चतुष्कोणीय कोणीय मुकाबले में अनुराग चौधरी 246 मत हासिल कर विजय श्री हासिल की। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को 748 मतदाताओं में से 678 अधिवक्ताओं ने अपने मत का इस्तेमाल करते हुए वोट डाले। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा व सतीश चौधरी ने बताया कि सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 748 वोटों में से 678 वोटर ने मतदान किया था। मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे 678 मतों की गिनती शुरू हुई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदारों में विश्वबन्धु शर्मा 191, तरसेम सिंह चौहान 156, जसमहेंद्र सिंह 154, जगदीप शर्मा 19, अरविंद कुमार श्रीवास्तव 75 व मुहम्मद हनीफ 76 मत हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर लोकेश दक्ष, विपिन चंद द्विवेदी, रुचि बगवाड़ी व दुष्यंत कुमार के बीच चतुष्कोणीय मुकाबले में दो दावेदारों लोकेश दक्ष व विपिन द्विवेदी के बराबर मत मिले। जिसपर चुनावाधिकारी ने उपाध्यक्ष पद पर आज सदस्य कार्यकारिणी के साथ दोबारा से मतगणना शुरू हो गई है। जबकि सचिव पद पर अनुराग चौधरी 246, राकेश कुमार राजपूत 83, नीरज कुमार 175, रमन कुमार 158, संगीता बंसल 02 मत हासिल हुए। सह सचिव पर चतुष्कोणीय टक्कर में संदीप सतपुरिया 264, सौपीन चौधरी 251, रश्मि उपाध्याय 86 व संचय मनियाल 94 को मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप 227, राकेश नेगी 148, शिवम शर्मा 144 व कविता वैभव 110 मत और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जिशान्त धीमान 348, राजलक्ष्मी 107 व सागर वशिष्ठ 185 मत मिलें। जबकि आय व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन 429 व आशुतोष शर्मा 204 वोट प्राप्त किए। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा, पवन चौहान,सतीश चौधरी, योगेश शर्मा, विनोद चंद्रा व राव फरमान अली ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर बधाई दी। बताया जा रहा हैं कि उपाधयक्ष पद के दावेदारों के दोबारा मतगणना में दोनों दावेदारों लोकेश दक्ष व विपिन द्विवेदी के बराबर मत मिले, लेकिन सामाचार लिखे जाने तक भी कोई निर्णय की जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं, सात सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नितिन कश्यप, अभिषेक भारद्वाज, अनिरुद्ध शर्मा, मनीष कुमार, शफैाली वेश, हरीश, नीरज कुमार, कुलदीप कुमार, प्रवेक पालीवाल व संदीप कुमार के मतों की गिनती समाचार लिखे जाने तक जारी थी। विजयी प्रत्याशियों को राजकुमार चौहान, राकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह कुलवंत सिंह चौहान, सुनील चौहान, तरसेम सिंह,सुशील कुमार, किरतपाल, कुलदीप सिंह, एसके भामा, प्रभाकर गुप्ता, निर्दोष ममगई, प्रदीप जगता, राजेन्द्र राजावत, सुरेंद्र शर्मा, जमना कौशिक, ऊषा सिंह, प्रणव बंसल, अमरीश कुमार, जिगर श्रीवास्तव, सतीश पंवार, संजय चौहान, राजीव सैनी, अविनाश शर्मा, पंकज चौहान, गौरव ठाकुर, दीपक ठाकुर, लोकेश दक्ष आदि अधिावक्ताओं ने बधाई दी।

