दो का शांतिभंग में चालान

हरिद्वार। क्षेत्र के मूलदास पुर माजरा में झगड़ा कर रहे दो लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया है। शुक्रवार को मूलदासपुर माजरा में दो परिवार के बीच झगड़ा हो गया। मौजिज लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। यही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनको समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सुनील सागर पुत्र जोगेन्द्र और पदम सिंह पुत्र दुर्जन एवं निवासी ग्राम मूलदासपुर माजरा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *