मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत

श्रीनगर गढ़वाल

24वीं भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया किया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला के जयकारे लगाए। यात्रा का रात्रि पड़ाव कमलेश्वर मंदिर में रहा। रविवार को सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कमलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला का आशीर्वाद लेने पहुंचे। कुमाऊं मंडल के भ्रमण से श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची डोली रथ यात्रा के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24वीं डोली रथयात्रा इस बार उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण के साथ-साथ प्रदेश के चारों धामों का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि डोली रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति स्थापना के साथ विश्व कल्याण और उत्तराखंड में हजार धामों की स्थापना करना है। कहा उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जो सिद्धपीठ होने के साथ ही प्रचार-प्रसार से दूर हैं। इसके लिए इन्हें धामों के रूप में स्थापित करना जरूरी है। साथ ही यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थल विकसित करना है। कहा यात्रा का समापन गंगा दशहरा के दिन टिहरी के घनसाली ब्लाक के हिन्दाव पट्टी के विशोन पर्वत पर समारोहपूर्वक होगा। इसमें हज़ारों भक्त मां जगदीशिला डोली का विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला, एलपी नैथाणी, कुंवर सिंह राणा, रघुवीर सिंह नेगी पश्वा जगदी, हुकम सिंह कैंतुरा, उदयराम चमोली, डोली वाहक मनोज राणा, परमवीर सिंह पवार, भगवान सिंह चौहान, महावीर सिंह राणा, श्यामलाल और धनी लाल आदि उपस्थित रहे। यात्रा विश्राम की व्यवस्थाओं में बीरेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी, जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, आशीष पंवार, अमित नेगी, अवतार सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह राणा, डा.गांधी चौहान, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कमलेश्वर मन्दिर के महन्त श्री आशुतोष जी महाराज 108 आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *