अंकिता ध्यानी ने थाईलैंड एशियन एथलेटिक्स के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून

झारखंड रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही 26 वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने 1500 मीटर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस जीत से उन्होंने थाईलैंड में 12 से 16 जुलाई को होने वाली एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अंकिता ध्यानी का स्वर्णिम सफर जारी है। अंकिता ने रांची में इस दौड़ के लिए 4:16 99 मिनट का समय लिया। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने अंकिता ध्यानी व उनके कोच को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *