पथरी से दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार। पथरी पुलिस ने ऐथल बुजुर्ग गांव से छापेमारी कर एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख़बिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान छापेमारी कर एक युवक आकाश पुत्र पप्पू निवासी ऐथल बुजुर्ग को बुक्कनपुर तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर से शराब लेकर बेचने जा रहा था। आरोपी को बुक्कनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पथरी एसएचओ रमेश सिंह तनवार ने बताया आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा।

