सट्टा पर्ची सहित एक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोटवाल आलमपुर गांव के पास से एक व्यक्ति को सट्टे की पर्ची, नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कोटवाल आलमपुर के पास सैनी ढाबा से कोटवाल आलमपुर निवासी मेघवाल सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। उससे पर्ची, पेन और 1300 रुपये की नगदी मिली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

