चेकिंग के दौरान चाकू के साथ दो गिरफ्तार
रुड़की। कांवड़ मेले के दृष्टिगत शुरू किये गये चेकिंग अभियान के अंतर्गत बॉर्डर पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों को शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पिछले दिनों हुई क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी अजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कांवड़ मेले के दृष्टिगत सीमा के आसपास विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए थे। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने सभी उपनिरीक्षकों और चेतक पुलिस दल के कर्मचारियों के साथ बैठक की। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने और बॉर्डर पर विशेष तौर नजर रखने को कहा गया। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

