अवैध खनन कर खोद डाले 45 फिट के गड्ढे: मातृसदन

हरिद्वार। मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद ने बताया कि भोगपुर, फेरुपुर, बिशनपुर आदि गांवों में खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर 45-45 फिट के गड्ढे खोद डाले हैं। बुधवार को मातृसदन पहुंचकर कईं गांव के ग्रामीणों ने उन्हें यह जानकारी दी है। अवैध खनन के चलते किसानों की भूमि का का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है। स्वामी शिवानंद ने बताया कि खनन पर उच्च न्यायालय के रोक के बावजूद हरिद्वार में अंधाधुंध खनन जारी है। फेरुपुर में लगातार जेसीबी और डम्पर से अवैध खनन किया जा रहा है। मशीन से कृषि योग्य भूमि के पास अवैध खनन से खेतों का कटान हो रहा है। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। अवैध खनन कर 45 फीट तक के गड्ढे बना दिए गए हैं। लगातार शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। यदि जिला प्रशासन अगले 48 घंटे के अंदर इस पर पूरी तरीके से रोक नहीं लगाते हैं, तो उनकी इसमें संलिप्तता स्पष्ट हो जाएगी। जिसके बाद मातृ सदन इसे उचित संवैधानिक फोरम पर उठाने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *