डीडीए समाप्ति के लिए दिया धरना

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शन में समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महेश चंद्र आर्या, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, पी एस सत्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, हेम चन्द्र जोशी, पीताम्बर पांडे, हर्ष कांडपाल, तारा चंद्र शाह, भारत पांडे, पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *