शुरुआती चरण में ही हाईवे पर उतर गए कांवड़िए

हरिद्वार। कांवड़ मेले में डाक कांवड़ शुरू होने से पहले ही पंतद्वीप के पास हाईवे पर बड़ी-बड़ी कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िए नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ पटरी और हरिद्वार शहर में दिखे। पिछले वर्षों में जहां बड़ी कांवड़ देर से हरिद्वार पहुंचती थी, वहीं इस साल बड़ी कांवड़ भी काफी अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचने लगी हैं। जिसके चलते कांवड़ पटरी के अतिरिक्त हाईवे पर भी काफी अधिक संख्या में कांवड़ दिखने लगी हैं। हरकी पैड़ी से बहादराबाद बाईपास तक बड़ी-बड़ी कांवड़ हाईवे पर जाती दिख रही है। कांवड़ यात्रा में जहां पूरा हरिद्वार भगवा रंग में रंग चुका है, वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्ति और देश भक्ति का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हाईवे से गुजरने वाली एक कांवड़ जिस पर भारत माता की जय का स्लोगन लगा हुआ था, एक युवा कई फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को हाथ में लिए कांवड़ के आगे चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *