रानीपुर विधायक ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर आन्नेकी हेतमपुर के मध्य पुल के टूटे पिलर तथा सुमन नगर, नवोदय नगर, नेहरू कालोनी, सलेमपुर, रावली महदूद आदि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए प्रशासन निरंतर जल भराव क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, विजय चौहान, सभासद सिंहपाल सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी चौहान आदि मौजूद थे।

