पथरी में आबकारी विभाग ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर शीतला खेड़ा स्थित महाड़ी के पास मुर्गा फार्म में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब, भट्टी और उपकरण पकड़े। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग लक्सर पर्वतीय और हरिद्वार आबकारी विभाग की सयुक्त टीम ने गांव शाहपुर स्थित महाड़ी के नजदीक मुर्गा फार्म में छापेमारी की। मौके से 15 ड्रम लाइन, 300 लीटर कच्ची शराब, भट्टी और उपकरण बरामद हुए। टीम ने शराब और उपकरणों को कब्जे में लेकर सील की कार्रवाई है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। बताया कि लाहन को नष्ट किया गया है। शराब और उपकरणों को जब्त कर सीज किया गया है। शराब बनाने वालों के खिलाफ वारंट जारी कर इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। टीम में इंस्पेक्टर सुरेंद्र मनोहर पताई, संजय रावत देसाई, नरेंद्र लव शर्मा, अंकित, सुरेंद्र, अंकित तपाल, दीपचंद रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *