बर्सू गांव में नागराजा घडियाला पूजन शुरू
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से लगे बर्सू गांव में ग्रामीणों के सहयोग से नागराजा घडियाला पूजन शुरू हो गया है। गांव के देवी, देवताओं के साथ ही पंचाग एवं श्रीकृष्ण पूजन के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। रामलीला एवं देवी पूजन समिति बर्सू की देखरेख में बर्सू गांव में छह दिवसीय घडियाला पूजन शुरू हो गया है। इस पारम्परिक धार्मिक अनुष्ठान में गांव के सभी लोग शामिल हो रहे हैं। पहले दिन पुनाड़, बर्सू के सभी लोगों ने पूजा में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। इससे पहले गांव में हीतपूजा का भी आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर गांव में साफ-सफाई की गई है। जबकि कई लोग बर्सू गांव पहुंच गए हैं। गांव में लोगों की आवाजाही से रौनक लौट गई है।

