वारंट से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली के एसएसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि लक्सर के मुटकाबाद गांव निवासी चन्द कुमार और ढाढेकी के संजय पर शराब के अवैध कारोबार के दो पुराने मुकदमे हैं। जमानत पर छूटने के बाद वे तारीख पर नहीं जा रहे थे। उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इनके आधार पर कोतवाली के दरोगा दीपक चौधरी, हरीश गैरोला, सिपाही दरबान सिंह, अरविंद ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *