मेजर आसाराम त्यागी को याद किया

रुड़की। महावीर चक्र विजेता मेजर आसाराम त्यागी के बलिदान दिवस पर त्यागी कल्याण एवं विकास समिति द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा मेजर आसाराम त्यागी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस मौके पर अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर पुष्प माला व पुष्प अर्पित कर समाज के लोगों तथा पूर्व सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। समिति के संरक्षक जेडी त्यागी व समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश त्यागी ने मेजर आसाराम त्यागी के द्वारा युद्ध में उनकी वीरता और बलिदान के विषय में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व सैनिक श्याम कुमार त्यागी द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नरोत्तम त्यागी, प्रदीप त्यागी, राकेश त्यागी, नंद किशोर त्यागी ,अक्षय त्यागी ,आदेश त्यागी, सुमेश त्यागी ,योगेश त्यागी,उदय त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *