मशीन देने के नाम पर ठगी
रुड़की। कस्बा निवासी शहजाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लुधियाना निवासी जसविंदर ने मशीन देने के नाम पर उससे धोखधड़ी की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई माह पहले मशीन देने के नाम पर कुछ रुपये लिए थे। अभी तक न तो मशीन मिली है और न ही पैसे वापस मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

