फार्मासिस्ट दिवस पर दोहराया सेवा का संकल्प
रुड़की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से फार्मासिस्ट दिवस पर सेवा का संकल्प दोहराया गया। सिविल अस्पताल में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की पीएस पंवार तथा जिला मंत्री एसपी बडोला के निर्देशन में सदस्यों ने फार्मासिस्ट को सेवा का सशक्त माध्यम बताया। कहा कि सभी डिप्लोमा फार्मासिस्ट सच्चे मन से लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने और आरोग्य भारत की स्थापना की दिशा में प्रयास का संकल्प दोहराया गया। जिलाध्यक्ष पीएस पंवार ने सभी को फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। ए कहा कि हम सबको कर्तव्य पथ पर चलते हुए लोगों की सच्चे मन से सेवा करनी है। भारत को आरोग्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान करना है। जिला मंत्री एसपी बडोला ने कहा कि हम सभी को लोगों की स्वास्थ्य सेवा करने का अवसर मिला है। इसे हम पूरी तन्मयता से निभाते रहेंगे।

