सोशल मीडिया पर युवती की बनाई फर्जी आईडी
रुड़की
लक्सर से सटे गांव की युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक आईडी बना रखी है। पिछले दिनों किसी ने उसकी आई हैक की और कुछ अश्लील फोटो पर उसका चेहरा लगाकर उसी की आईडी पर अपलोड कर दी। यही नहीं, आईडी पर उसका फोन नंबर भी डाल दिया। तब से अनजान लोग उसे कॉल कर अश्लील बातें कह रहे हैं। इस वजह से उसे अपना मोबाइल भी ऑफ रखना पड़ रहा है। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

