विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
रुड़की
एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने विवि प्रशासन पर बैक फीस डिबार्ड और ईयर बैक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के साथ छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कानूनगो ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी मांग पूरा नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस दौरान अर्चित सैनी, शहाबुद्दीन राणा, हिमांशु सैनी, अंकित सैनी, अमजद राणा, ऋतिक त्यागी, हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
