लंढौरा नगर पंचायत को भेजा नोटिस
रुड़की
अनुमति लिए बिना नाले का निर्माण करने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नगर पंचायत को नोटिस भेजा है। नगर पंचायत की ओर से बस अड्डे के पास रुड़की लक्सर मार्ग किनारे नाले का निर्माण किया जा रहा है। एनएचएआई के एई नवीन कौशिक का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से एनओसी नहीं ली गई है। कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत को नोटिस भेजा गया है। वहीं, क्षेत्रवासी जुल्फकार, महबूब, तौसीफ आदि का आरोप है कि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

