रंजिश में युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात
रुड़की
रंजिश के चलते मारपीट में घायल महिला का मेडिकल कराकर लौट रहे लोगों पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था। लंढौरा निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बस्ती में कुछ लोगों के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद के दौरान बीच बचाव कराने के दौरान उसकी चाची सीतो तथा परिवार की एक अन्य महिला रोशन घायल हो गई थी। मामले में हस्तक्षेप करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिवार के अन्य लोग घायल महिलाओं को मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।

