बैट्री चोरी का आरोपी दबोचा, दो बैट्री बरामद
हरिद्वार
ई रिक्शा से चोरी की गई बैट्री बरामद करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को दबेाच लिया। आरेापी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सुनील प्रजापति पुत्र स्वर्गीय किशन लाल प्रजापति निवासी सीतापुर निकट मैदा मिल के पीछे बालाजीपुरम की ई रिक्शा से दो बैट्री चोरी कर ली गई थी। बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिले सुराग के बाद आरोपी बिलाल पुत्र याकूब को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से चोरी की गई बैट्री बरामद हुई। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में शिफ्ट करा दिया गया।

