जीवनदीप आश्रम में आज होगा 1100 कन्याओं का पूजन
रुड़की
नंद विहार स्थित जीवनदीप आश्रम में श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर दरबार में सदगुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि के सानिध्य में श्री राम चरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री हनुमान का विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमें राम को अपना आर्दश मानकर उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए। मोहित सिंह ने बताया की सोमवार को मध्यान्ह काल में हवन पूजन के साथ 1100 कन्याओं का पूजन और भंडारे का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

