रूद्रपुर में अ.जाति के ओपन बालकों की राज्य आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 से जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 22 को

देहरादून जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला खेल कार्यालय, उधमसिंहन नगर द्वारा 26 से 28 नवम्बर तक अनुसूचित जाति के ओपन बालकों की राज्य आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रूद्रपुर, उधमसिंह नगर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की टीम के प्रतिभाग करने हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 22 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से परेड ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा 01 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है, 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3000 मी. दौड़ , 4×100 रिले दौड़, 4×400 रिले दौड़, लम्बी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक एवं चक्का फेंग भाला फेंक गोला फेंक एवं चक्का फेंक प्रतियोगिकता के निर्धारित कार्यक्रम हैं। अधिक जानकारी के लिये अवतार सिंह, एथलेटिक प्रशिक्षक के मोबाईल नं. 7599241657 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *