गुमशुदा पिता व पुत्र की होगी मजिस्ट्रियल जांच

पिथौरागढ़

झूलाघाट में 25 अगस्त को काली नदी के तेज बहाव में गुम हुए पिता व पुत्र की मजिस्ट्रियल जांच होगी। तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि 25 अगस्त को झूलाघाट निवासी संतोष चंद व उनका 8 वर्षीय पुत्र तनुज चंद काली नदी किनारे तेज बहाव के चपेट में आ गए थे। काफी ढूढं खोज करने के बाद अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। बताया कि दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *