छत्तीसगढ़ की महिला यात्री का पर्स चोरी

हरिद्वार

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में छत्तीसगढ़ की महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता मंजूलता साहू, निवासी ग्राम केनापाली कंवली थाना डभरा जिला सक्ती छत्तीसगढ़ ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रुड़की के लिए सवार हुई थी। रुड़की रेलवे स्टेशन से एक अन्य ट्रेन में उसका आरक्षण था। आरोप है कि हरिद्वार स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय उसका पर्स चोरी हो गया। एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *