एक प्रदेश एक नियम को लेकर 21 को किसान निकालेंगे आक्रोश रैली

रुड़की। भाकियू क्रांति अराजनैतिक ने 21 जनवरी को एक प्रदेश एक नियम की मांग को लेकर आक्रोश बाइक रैली निकालने की घोषणा की है। यूनियन ने कहा है कि नवीन सब्जी मंडी से तहसील तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद जेएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। नवीन सब्जी मंडी के कृषि मंडी कार्यालय परिसर में वार्ता में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में हर चीज में दो-दो नियम बनाए जाते हैं। कहा कि यहां दो राजधानी देहरादून में और गैरसैंण हैं। ठीक इसी प्रकार यहां सुगम और दुर्गम है। इसके हिसाब से कानून बनाए जाते हैं। स्थाई और मूल निवास भी अड़चन है। कहा कि एक राज्य में दो तरह के प्रमाण पत्र देना भेदभावपरक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *