बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

हरिद्वार

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को सिडकुल पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। घटना बीते शुक्रवार देर शाम की थी, जब रावली महदूद क्षेत्र में दो परिवारों के बच्चे खले रहे थे। आरोप है कि तभी एक 15 वर्षीय किशोर पांच साल की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। परिजनों को घटना का पता तब चला जब मासूम की हालत बिगड़ गई। घटना का पता लगते ही दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया, विवाद जब थाने पहुंचा तो पूरा मामला पुलिस के सामने आया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, तभी किशोर फरार हो गया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार की रात को पुलिस ने आरोपी किशोर को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। दोनों परिवार मूल रूप से यूपी के ही रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *