छात्रा का मोबाइल छीनने में दो सगे भाई गिरफ्तार

रुड़की

ट्यूशन से लौट रही छात्रा के हाथ से मोबाइल झपटकर दो युवक भाग गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सतीश कुमार सैनी की बेटी मनीषा और भतीजी मीनाक्षी मंगलवार शाम को कस्बे में ही ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। सम्राट मिहिर भोज चौक के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने मनीषा के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। उनकी फुटेज देखने से पता चला कि मोबाइल नेतवाला सैदाबाद गांव निवासी शुभम और अवनीश पुत्रगण विनोद ने छीना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *