नशे से होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया

रुड़की

आरएनआई इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को नशे और बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा हर बुराई की जड़ होता है। नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को कड़े कानून लागू करने चाहिए। कहा कि सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। रैली कस्बे की प्रमुख गलियों से होते हुए तहसील भगवानपुर और अन्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *