महिला की दुकान का फर्जी बैनामा करने में मुकदमा

रुड़की

चार लोगों ने आपस में सांठगांठ कर सीमली मोहल्ले स्थित एक महिला की दुकान का फर्जी बैनामा खेड़ी खुर्द के व्यक्ति के नाम कर दिया। पता चलने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले में पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर मेन बाजार के गोपाल दास की पत्नी मायादेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बे के सीमली मोहल्ले में उनकी दुकान है। जो उन्हें अपनी सास से बतौर वसीयत मिली थी। आरोप लगाया कि नगर की आदर्श कालोनी के विकास पुत्र लीलाधर, उसकी मां लक्ष्मी देवी, भूल्लन सिंह और अमरपाल ने दुकान को अपना दर्शाने वाले फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *