3 ट्रेन निरस्त, बाकी भी 1 घंटे से 14 घंटे तक लेट

रुड़की

शनिवार को भी खराब मौसम की वजह से अमृतसर से रुड़की, लक्सर होते हुए आगे जाने वाली डाउन साइड की 3 एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। जबकि 2 सवारी गाड़ियां सर्दी के इस सीजन में सबसे ज्यादा 14 घंटे व 10 घंटे लेट चली। इनके अलावा एक ट्रेन को रूट बदलकर चलाना पड़ा। मुरादाबाद की मंडलीय सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान का कहना है कि स्मार्टफोन पर ट्रेनो की लाइव लोकेशन बताने वाली बहुत सारी एप हैं। मुसाफिरों को इनसे गाड़ी की स्थिति पता करके ही स्टेशन आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *