कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला, केस दर्ज

हरिद्वार

कंपनी में महिला कर्मचारी को डांटने के बाद कर्मचारी के बाहर आने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिडकुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कर्मचारी आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ मनोहर भंडारी के मुताबिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर खतौली, अंतवाड़ा निवासी अरुण मधु विहार कालोनी जमालपुर कनखल में रहते हैं। अरुण ने शिकायत कर बताया कि उसके जीजा मनोज कुमार धीमान सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वहां मशीन पर रिजेक्शन होने पर उन्होंने एक महिला कर्मचारी को डांट दिया। बाद में महिला ने अपने भाई और परिचित को ये बात बता दी। आरोप है कि रात में कंपनी से बाहर निकलते ही रास्ते में अंकुर निवासी खतौली मुजफ्फरनगर और आकाश निवासी शाहजहांपुर ने अपने साथी अंशु, आदित्य निवासीगण खतौली मुजफ्फरनगर के साथ रोक लिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कई वार करने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। घायल हरिद्वार के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *