आयोग के गठन को लेकर विधायक को सौंपा व्यापारियों ने ज्ञापन

 

हरिद्वार(

व्यापारी आयोग गठन समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने शहर विधायक मदन कौशिक को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आकस्मिक परिस्तिथियो में हर छोटे बड़े व्यापारी के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की। छोटे मध्यम स्तर का कारोबार करने वालों को नए उद्यम लगाने के लिए विशेष व्यवस्था देने की मांग भी उठाई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सरकार लगातार पर्यटन विकास को लेकर कार्य कर रही है। व्यापार बढ़ रहा है, तो हर वर्ग के छोटे और बड़े व्यापारी का निवेश भी बढ़ रहा है। जो समय समय पर सरकार को विभिन्न कर देकर राजस्व बढ़ाने का काम करता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *