100 से अधिक लोगों को बांटे कंबल व छाता
बागेश्वर
श्रम विभाग ने मेहनरबूंगा को कार्यक्रम आयोजित कर 100 से अधिक श्रमिकों को कंबल व छाता आदि वितरण किया। श्रम अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर श्रम विभाग में पंजीकृत लोगों को ही सामग्री दी गई। विधायक प्रतिनिधि मनोज बचखेती ने सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि सरकार हर श्रमिक के हित के लिए काम कर रही है।

