सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में मनाया नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे

काशीपुर

खोखरा ताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी में, इंडियन फार्मेसी एजुकेशन के फादर एमएल श्रॉफ के 122वें जन्म दिवस के अवसर पर नेशनल फार्मेसी एजुकेशन-डे का आयोजन किया गया।गुरुवार को लीब्रेजिंग सिनर्जिज्म इंडस्ट्री अकादमी पार्टनरशिप फॉर इंप्लीमेंटेशन ऑफ नेशनल एजुकेशन पॉलिसी थीम पर अधारित कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरबाज, फैसल, गौरव ने प्रथम अनामिका, संजय, वंशिका ने द्वितीय एवं रितिका, अनुष्का, फहीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने समस्त छात्रों एवं अध्यापकों को नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के निदेशक डॉ. कपिल कुमार ने समस्त छात्रों को बताया कि किस तरह फार्मासिस्ट का समाज में एक बड़ा योगदान रहता है। यहां संस्थान के एमडी महेश सिंह चौहान, निदेशक कपिल कुमार, डॉ. कीर्ति सिंह, हिमांशु लोहनी, अमित कुमार सेन, जफर, मीना, हिमानी, अंकित राजपूत, वैशाली राजपूत, शुभम, योगेश, देवेश, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *